शायर: अहमद फ़राज़
स्वर: मेंहदी हसन
शोला था जल बुझा हूँ हवाएं मुझे न दो
मैं कब का जा चुका हूँ सदाएं मुझे न दो
(सदाएं == आवाज़)
जो ज़हर पी चुका हूँ तुम्हीं ने मुझे दिया
अब तुम तो ज़िंदगी की दुआएं मुझे न दो
शोला था जल बुझा हूँ हवाएं मुझे न दो
मैं कब का जा चुका हूँ सदाएं मुझे न दो
ऐसा कभी न हो के पलट कर न आ सकूँ
हर बार दूर जा के सदाएं मुझे न दो
शोला था जल बुझा हूँ हवाएं मुझे न दो
मैं कब का जा चुका हूँ सदाएं मुझे न दो
कब मुझको ऐतराफ़-ए-मुहब्बत न था ‘फ़राज़’
कब मैंने ये कहा था सज़ाएं मुझे न दो
( ऐतराफ़ == क़ुबूल, स्वीकार)
शोला था जल बुझा हूँ हवाएं मुझे न दो
मैं कब का जा चुका हूँ सदाएं मुझे न दो
यू-ट्यूब वीडियो:
Posted by अंकुर वर्मा